जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिरा, दस जवानों की जान गई; 11 घायल

  जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सड़क हादसे में सेना के दस जवानों की जान चली गई जबकि 11 घायल हो गए। हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सेना की टीम बृहस्पतिवार सुबह एक ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान खन्नीटॉप के पास दुर्गम और तीव्र मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मौके […]

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, जैश के तीन आतंकी फंसे; 8 जवान घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा में रविवार को सुरक्षाबलों और पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी 8 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि रात भर रुकने के बाद, सुरक्षाबलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में छिपे होने की संदेह पर सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया। यह ऑपरेशन रविवार को चतरू बेल्ट में मंदराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव में शुरू किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि घनी हरियाली और खड़ी ढलानों वाले मुश्किल इलाके […]

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा से हिरासत में लिया गया मौलवी,दिल्ली ब्लास्ट से है कनेक्शन

  श्रीनगर। दिल्ली ब्लास्ट के बाद ख़ुफ़िया एजेंसियां हमले की जांच में लग गई है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद के एक विश्वविद्यालय से संचालित ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में हरियाणा के मेवात से एक उपदेशक को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने कहा कि मौलवी इश्तियाक, जिसे श्रीनगर लाया गया है, फरीदाबाद में अलफलाह विश्वविद्यालय परिसर के भीतर एक किराए के मकान में रह रहा था। अधिकारियों ने कहा कि उसके घर से पुलिस ने 2,500 किलोग्राम से अधिक अमोनियमनाइट्रेट, पोटेशियमक्लोरेट और सल्फर बरामद किया था। उसे गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। वह इस मामले में पुलिस द्वारा पकड़ा जाने वाला नौवां व्यक्ति होगा, जिसने […]

जम्मू-कश्मीर के रामबन में फिर मची तबाही,बादल फटने से 5 लोगों की मौत, कई मकान मलबे में दबे

  रामबन। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले का राजगढ़ इलाका एक बार फिर भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया है। ऊपरी पहाड़ियों में अचानक बादल फटने से तेज बारिश के साथ फ्लैश फ्लड की स्थिति पैदा हो गई, जिससे पूरा इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस भयानक हादसे में अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि चार अन्य लापता हैं। वहीं रियासी जिले में बादल फटने से अब तक 7 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस आपदा ने कई परिवारों के सिर से छत छीन ली। बारिश के साथ आई बाढ़ की तेज़ धार ने कुछ घरों को पूरी तरह अपने साथ […]

जम्मू-कश्मीर : डोडा में बादल फटने से मचा हाहाकार, नेशनल हाइवे हुआ बंद, कई घर बहे, 4 की मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से हाहाकार मच गया। नेशनल हाईवे बंद हो गया है और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सबमें 4 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश का कहर अब भी जारी है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दूसरी ओर किश्तवाड़ में भी बादल फटने की खबर है। डोडा में बादल फटने के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। तेज पानी के बहाव के कारण सड़के भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। किश्तवाड़ में भई बादल फटने की खबर है। भलेसा के चरवा इलाके में बाढ़ की सूचना है। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर […]

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, दो पुल क्षतिग्रस्त,12 लोगों की मौत ,सात शव किये गए बरामद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिसमें जान-माल की क्षति की आशंका है। यह घटना मछेल माता यात्रा के मार्ग पर स्थित पदर उपखंड में हुई है। बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए टीमों को भेजा है। 12 लोगों की मौत की आशंका है। सात शव बरामद किए गए है। जानकारी के अनुसार, बादल फटने की घटना के बाद चिशोती गांव में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है। अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जान-माल की क्षति की आशंका है। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें बचाव […]

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा : CRPF जवानों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 3 शहीद ; 15 घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए हैं। कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 187वीं बटालियन की बस उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। जबकि 15 जवान घायल हो गए। बस में 18 जवान सवार थे, आज सुबह लगभग 10:30 बजे यह हादसा हुआ। बस जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कदवा […]

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, दो आतंकी किए ढेर

श्रीनगर। जम्मू के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान जिले के अखल इलाके (Kulgam Encounter) में देर रात चली मुठभेड़ में जवानों ने अब तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा चलाया गया संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान अभी भी जारी है। सोशल मीडिया के एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट में, भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि कुलगाम में रात भर रुक-रुक कर और तीव्र गोलाबारी जारी रही। सतर्क सैनिकों ने आतंकियों को गोलीबारी से जवाब दिया और आतंकी बचकर न निकल पाए, इसके लिए घेराबंदी और कड़ी कर दी। 30 जुलाई […]

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर,दोनों सीमा पार कर आ गए थे भारतीय क्षेत्र में

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ के कसालियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए. सूत्रों के अनुसार, दोनों आतंकी बीती रात सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे. लश्कर-ए-तैयबा लंबे समय से पहलगाम और अन्य क्षेत्रों में आतंकियों को सीमा पार कराने की कोशिश में जुटा है. सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन शुरू किया. इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान और अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. हाल के दिनों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है. दो दिन पहले ही ऑपरेशन महादेव के तहत सुरक्षाबलों ने […]

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश,हाईवे बंद होने से अमरनाथ यात्रा हुई प्रभावित, सैकड़ों वाहन जाम में फंसे

उधमपुर।जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मानसून सक्रिय होने से रामबन में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने बुधवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया।सेरी, कैनोपी टनल में बरसात के पानी के साथ बह कर आये मलबे व पत्थरों ने हाईवे को बाधित कर दिया। जिससे जम्मू श्रीनगर हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई है। पहलगाम से जम्मू लौट रहे श्रद्धालुओं का काफिला केला मोड़ टनल स्लाइड के कारण रोक दिया गया है, जबकि बालटाल मार्ग वाले श्रद्धालुओं का काफिला श्रीनगर से बनिहाल की बढ़ रहा है। बुधवार को भारी वर्षा के चलते सुबह 10.30 बजे के करीब […]

  • 1
  • 2