जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी टेंपों ट्रेवलर गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 19 घायल
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक टेंपों ट्रेवलर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के पोंडा इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरा एक टेंपों ट्रेवलर अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि […]


