जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकवादी हमला : रायपुर के व्यापारी की भी मौत, अब तक 27 लोगों के मारे जाने की खबर
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर आतंकवादियों द्वारा हुए हमले में एक रायपुर के व्यापारी के मारे जाने की सूचना मिल रही है। मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर के रहने वाले इस बिजनेसमैन के बेटे शौर्य मिरानिया से इसकी पुष्टि हुई। शौर्य ने बताया कि उसके पिता को आतंकियों ने गोली मारी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में रहते है। उक्त बिजनेसमैन का नाम दिनेश मिरानिया बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों शौर्य व लक्षिता मिरानिया के साथ पहलगाम घुमने गए हुए […]



