जेडीयू में अब निशांत युग, नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे बिहार में जेडीयू की कमान
लव कुमार मिश्र पटना।अब जनता दल (यू) में निशांत युग की शुरुआत होने जा रही है. यह लगभग तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत शनिवार सुबह पार्टी में शामिल होंगे। अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने निशांत के जदयू में प्रवेश का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, “अब निशांत पार्टी का नेतृत्व करेंगे।” पार्टी के प्रधान प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि निशांत पूरे राज्य का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में औपचारिक जिम्मेदारी संभालने से पहले नीतीश कुमार ने भी पूरे […]



