जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा -नक्सलियों के साथ कांग्रेस की दोस्ती रही है….

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा में आयोजित ‘जनदेश परब’ कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए जेपी नड्‌डा ने कहा, मुझे याद है कि मैं जब छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी था उस समय झीरम घाटी नक्सल कांड हुआ था। झीरम घाटी की घटना देखी है। झीरम घाटी कांड की जानकारी उनके बीच के लोगों को थी। नक्सल हमले में कांग्रेस के लोगों ने ही कांग्रेसियों को मरवाने का काम किया है। उन्होंने कहा, नक्सलियों के साथ कांग्रेस की दोस्ती रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, झीरम घाटी नक्सल हमले में कांग्रेस के लोगों ने ही कांग्रेसियों को मरवाने का काम किया […]