जैतू साव मठ में मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व
रायपुर। पुरानी बस्ती रायपुर स्थित जैतू साव मठ में अक्षय नवमी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मठ मंदिर परिसर में स्थित आंवला वृक्ष के नीचे पुरानी बस्ती से आई हुई माताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा अर्चना संपन्न किया। दोपहर 1:00 बजे राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सतनारायण शर्मा जी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना किया। माताओं ने मौली धागे की रस्सी आंवला वृक्ष पर लपेटते हुए परिक्रमा की। इस अवसर पर भगवान लक्ष्मी नारायण की विशेष पूजा अर्चना की गई। उन्हें ऋतु फल एवं नैवेद्य अर्पित किया गया। राजेश्री महन्त जी महाराज ने […]



