जोमैटो ने फिर बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, हर ऑर्डर पर अब देना होगा ज्यादा शुल्क

दिल्ली। Zomato ने अपने ग्राहकों के लिए प्लेटफॉर्म फीस में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी के ऐप पर उपलब्ध नई बिलिंग जानकारी के अनुसार, अब हर ऑर्डर पर लगने वाली प्लेटफॉर्म फीस ₹12.50 से बढ़ाकर ₹14.90 (प्री-जीएसटी) कर दी गई है। यानी प्रति ऑर्डर ₹2.40 या लगभग 19.2% की वृद्धि हुई है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब एलपीजी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रेस्टोरेंट्स और डिलीवरी सेवाओं की लागत लगातार बढ़ रही है। बढ़ते खर्च को संतुलित करने के लिए फूड डिलीवरी कंपनियां अपने शुल्क में बदलाव कर रही हैं। इससे पहले भी कंपनी कई बार प्लेटफॉर्म फीस में […]