ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए नामित विनोद कुमार शुक्ल को विप्र गौरव सम्मान – वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने किया सम्मानित

रायपुर। राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु छत्तीसगढ़ से प्रथम बार चयनित वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन से पदाधिकारियों ने उनके निवास में भेंटकर उन्हें इस सम्मान के लिये बधाईयां एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका कुशलक्षेम जाना. विनोद कुमार शुक्ल जी हिंदी साहित्य के एक प्रतिष्ठित कवि और लेखक हैं. इनका साहित्य मन के कोनों में छिपी सूक्ष्म अनुभूतियों को शब्द देती हैं, जो पाठक को अपनी ओर खींचती है. उनका साहित्य समकालीन हिंदी कविता को एक नया आयाम देता है. उनकी साहित्य साधना हेतु ज्ञानपीठ पुरस्कार 2025 हेतु नमित किया गया है. इस अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विप्र गौरव सम्मान से […]