झारखंड की पहलवान पूनम ने चोट को मात देकर 9 साल के सूखे का अंत किया, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण

  ० 19 वर्षीय पहलवान ने बाएं कंधे पर चोट के बावजूद दमदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 50 किग्रा वर्ग में तेलंगाना की के. गीता को हराया   रायपुर। झारखंड की 19 वर्षीय पहलवान पूनम ऑरन ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में धमाकेदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कुश्ती जैसे खेल में जहां फिटनेस और ताकत सबसे बड़ी जरूरत होती है, वहां चोटिल कंधे पर मैट पर उतरना एक बड़ा जोखिम होता है, लेकिन पूनम ने इसे चुनौती में बदल दिया।   पूनम ने बताया कि छह साल पहले उनका कंधा उतर गया था और बाद में ट्रेनिंग के दौरान दोबारा चोट लगी। इसके बावजूद […]