टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

  स्पोर्ट्स न्यूज़। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया, लेकिन निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट […]