CG हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवारों की मौत, महिला सहित 2 ने मौके पर तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा पूंजीपथरा-घरघोड़ा मार्ग पर अमलीडीही गांव के पास हुआ। मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेलर […]



