डागा कन्या महाविद्यालय के 38वें वार्षिक उत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग

रायपुर। शनिवार को श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय का 38वाँ वार्षिकोत्सव रंग मंदिर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सुनील सोनी , विधायक रायपुर दक्षिण, पद्मश्री अनुज शर्माजी, विधायक धरसीवा तथा अध्यक्ष के रूप में अजय तिवारी , सचिव नरेश गुप्ता , श्री गोकुलदास डागा , गोवर्धन डागा एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता घई द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें महाविद्यालय की शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और अन्य उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि 21वीं […]