डिजिटल दुनिया में कदम: राजपाल यादव ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। अभिनेता राजपाल यादव ने अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। हाल ही में कानूनी विवादों के कारण चर्चा में रहे अभिनेता ने अब अपने फैंस के साथ सीधे जुड़ने के लिए अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसका नाम ‘राजपाल नौरंग यादव’ रखा गया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने बताया कि वे काफी समय से इस नई शुरुआत की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने इसे अपने जीवन की “शुभ घड़ी” बताते हुए फैंस से चैनल को सब्सक्राइब करने और लगातार समर्थन देने की अपील की। इस यूट्यूब चैनल पर दर्शकों को अलग-अलग तरह […]