डेल्सी रोड्रिग्ज बनी वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, कोर्ट ऑर्डर के बाद संभाली सत्ता

इंटरनेशनल न्यूज़। वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद देश में सियासी तूफान उठने लगा है। अमेरिकी सेना वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास से न्यूयॉर्क ले गई है, जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि वेनेजुएला की कमान अब कौन संभालेगा? वेनेजुएला की शीर्ष अदालत ने इसका समाधान ढूंढ निकाला है। सर्वोच्च अदालत ने उपराष्ट्रपति को अंतरिम राष्ट्रपति बनाने का आदेश दिया है। देश में हालात सामान्य होने तक वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज सत्ता संभालेंगी। वेनेजुएला सरकार का समर्थन करने के लिए मादुरो ने डेल्सी को ‘शेरनी’ करार दिया था। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा, “देश में प्रशासनिक निरंतरता और राष्ट्र की […]