डॉ. कुमेश कुमार जैन (लोढ़ा ) को न्यूज़ीलैंड में मिला ‘वर्मेइल अवॉर्ड’
रायपुर। 19वीं न्यूज़ीलैंड नेशनल फिलैटेलिक लिटरेचर एग्जीबिशन (NLPE) 2025 में भारत के डॉ. कुमेश कुमार जैन (लोढ़ा) को प्रतिष्ठित “Vermeil Award” से सम्मानित किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 6 दिसंबर 2025 को क्राइस्टचर्च, न्यूज़ीलैंड में आयोजित हुई। डॉ. जैन को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक कृति “Save Planet Earth” के लिए प्रदान किया गया, जिसे प्रदर्शनी में क्लास D श्रेणी में प्रस्तुत किया गया था। पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित इस कृति ने निर्णायक मंडल का विशेष ध्यान आकर्षित किया। “Vermeil Award” अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सम्मानजनक पुरस्कार माना जाता है, जो उच्च गुणवत्ता और उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए दिया जाता है। इस उपलब्धि से न केवल डॉ. जैन […]



