तेज रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को पिकअप ने कुचला, मौके पर मौत

  गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप कैंपर वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 6:15 बजे आईटीआई सेमरा के पास मुख्य मार्ग पर हुई। मृतक महिलाओं की पहचान बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए निकली थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे पिकअप कैंपर (क्रमांक MP 21 G 0992) ने उन्हें […]