Korba Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 3 युवकों की मौके पर मौत
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को रौंदते हुए पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना के बाद ट्रक पलट गया और शव उसके नीचे दब गए, जिन्हें निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम […]



