तेल की बढ़ती कीमतों पर राहत: सरकार ने घटाया एक्साइज ड्यूटी, वजह आई सामने

दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में कटौती का फैसला लिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने बताया कि बीते एक महीने में क्रूड ऑयल की कीमतें करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर ईंधन महंगा हुआ है। दुनियाभर में इस बढ़ोतरी का असर साफ देखा जा रहा है। दक्षिण-पूर्व एशिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ी हैं, जबकि उत्तरी अमेरिका में करीब 30 प्रतिशत, यूरोप में लगभग 20 प्रतिशत और अफ्रीकी देशों में […]