“मैं भारत हूं” थीम पर भव्य बाइक-स्कूटी रैली : मातृशक्ति की ऐतिहासिक भागीदारी से गूंजा रायपुर

० राष्ट्रभक्ति और महिला सशक्तिकरण का अद्भुत संगम रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में “मैं भारत हूं” थीम पर एक भव्य बाइक-स्कूटी रैली का सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक रैली में 2000 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लेकर राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का शंखनाद किया और यह मातृशक्ति स्कूटी रैली, मै भारत हूं के थीम के साथ अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड मे अपना नाम दर्ज कराया. रैली का विधिवत शुभारंभ माँ काली मंदिर से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम् गान से हुई। इसके पश्चात अखिल भारतीय धर्मजागरण समंवय कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव एवं भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा […]