दलाई लामा की हिंदी जीवनी ‘अनश्वर’ का विमोचन, इतिहास में दर्ज हुईं कई अनसुनी कहानियाँ

  दिल्ली। प्रसिद्ध दार्शनिक, चिंतक, राजनेता और लेखक डॉ. कर्ण सिंह ने शनिवार को दलाई लामा की हिंदी में पहली मौलिक और प्रामाणिक जीवनी ‘अनश्वर’ का विमोचन किया। जीवनी की पहली प्रति भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भेंट की गई। नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में गेशे दोर्जी दमदुल दलाई लामा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में कई नामचीन पत्रकार, साहित्यकार, छात्र, दलाई लामा के अनुयायी मौजूद थे। दलाई लामा की इस जीवनी को मशहूर पत्रकार और लेखक डॉ. अरविंद यादव ने लिखा है। अपने संबोधन में डॉ. कर्ण सिंह […]