दशगात्र में जा रहे लोगों से भरी तेज रफ़्तार मेटाडोर हुई हादसे का शिकार, 20 से अधिक घायल
गौरेला -पेंड्रा-मरवाही। प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कल्याणिका स्कूल के पास एक तेज रफ्तार छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का गौरेला जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब अमरैया टोलासे बढ़ावनढांड गांव की ओर एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग मेटाडोर में सवार होकर जा रहे थे। वाहन में 20 से ज्यादा लोग बैठे थे। मोड़ पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच […]



