दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत, गेट जाम कर विरोध; काम पूरी तरह ठप
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले स्थित एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की दीपका खदान में एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। आक्रोशित परिजनों और साथी ड्राइवरों ने कंपनी के मुख्य द्वार पर चक्का जाम कर दिया, जिससे खदान का काम पूरी तरह ठप हो गया। मृतक की पहचान अण्डीकछार निवासी जुरखन जांगड़े (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कलिंगा कंपनी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, वह मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सेकंड शिफ्ट में ड्यूटी के लिए खदान पहुंचा था, जहां संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही बुधवार सुबह से […]



