दुबई पर मिसाइल-ड्रोन हमले: खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच स्थानीय लोगों में दहशत
इंटरनेशनल न्यूज़। ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका–इज़रायल के बीच बढ़ते संघर्ष की आंच अब दुबई तक पहुंच गई है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद क्षेत्रीय हालात तेजी से बिगड़े, जिसके बाद खाड़ी के इस प्रमुख शहर में एक के बाद एक धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिफेंस सिस्टम ने दुबई की गगनचुंबी इमारतों के ऊपर ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट किया। शहर के दक्षिणी हिस्सों में सुबह के समय आसमान में काला धुआं उठता देखा गया, जब सैन्य ठिकानों और कुछ नागरिक ढांचों को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आईं। पाम जुमैरा में आग, चार […]



