दुर्ग में अफीम की खेती का मामला: विपक्ष ने पेश किया स्थगन प्रस्ताव, ‘धान का कटोरा’ को ‘अफीम का कटोरा’ बनाने का लगाया आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल के दौरान सोमवार को दुर्ग जिले में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती का मुद्दा उठा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव पेश कर सरकार पर दोषियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़, जो धान का कटोरा है, उसे अफीम का कटोरा बनाने की कोशिश की जा रही है। स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य घोषित करने पर विपक्षी विधायकों ने गर्भगृह में जाकर नारेबाजी की, जिसके चलते वे स्वमेव निलंबित कर दिए गए। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही लगभग 5 मिनट के लिए स्थगित कर […]