दुर्ग में अफीम खेती मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी के भाई की अवैध दुकान पर चला बुलडोजर

दुर्ग। दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा में प्रशासन ने अफीम की अवैध खेती के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी और भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध अफीम खेती के खिलाफ सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले पुलिस ने अफीम खेती के मामले में मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार सहित दो […]