दुर्ग में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर: 200 सूअरों की मौत, 150 को मारकर दफनाया, फार्म सील

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का खतरनाक प्रकोप सामने आया है। जिले के नारधा-मुड़पार गांव स्थित एक सूअर फार्म में इस वायरस के चलते 200 से अधिक सूअरों की मौत हो गई। संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बचे करीब 150 सूअरों को इंजेक्शन देकर मार दिया और सभी को वैज्ञानिक तरीके से दफना दिया। जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को फार्म के सूअरों के सैंपल लिए गए थे। इसके बाद 1 अप्रैल से लगातार सूअरों की मौत शुरू हो गई और 6 अप्रैल तक अधिकांश सूअर मर चुके थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पशुपालन विभाग की टीम पीपीई […]