दुर्ग में 6 एकड़ में अफ़ीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, राइस मिल संचालक समेत 3 गिरफ्तार

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध अफ़ीम की खेती का बड़ा मामला उजागर किया है। शिवनाथ नदी के किनारे करीब 6 एकड़ जमीन पर अफ़ीम के पौधे लगाए गए थे। पुलिस ने पूरे खेत से पौधे उखाड़कर जब्त कर लिए हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इन पौधों की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें खेत के मालिक और भाजपा से निलंबित राइस मिल संचालक विनायक ताम्रकार, मनीष ठाकुर और राजस्थान का निवासी विकास विश्नोई शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि खेती के लिए बाहरी लोगों को बुलाया गया था, ताकि […]