मौसम अलर्ट: देशभर में बदलेगा मौसम, 4 दिन तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
रायपुर/नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। अगले चार दिनों तक आंधी, बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस बदलाव का असर आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों—जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड—में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में 27 से 30 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं […]



