देश में बदला मौसम का मिजाज: पूर्वोत्तर में भारी बारिश, कई राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट

दिल्ली। देशभर में इन दिनों मौसम का बदला हुआ और अस्थिर रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में तेज हवाओं और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। अलग-अलग हिस्सों में तापमान में भी बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है, जो मौसम के असामान्य पैटर्न को दर्शाता है। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 64.5 से 115.5 मिमी तक वर्षा हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज […]