24 साल बाद घर आई ‘लक्ष्मी’: धमतरी में बेटी के जन्म पर बारात जैसा जश्न, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के Dhamtari में एक परिवार ने बेटी के जन्म को यादगार उत्सव में बदल दिया। करीब 24 साल बाद घर में बेटी के जन्म पर ऐसा जश्न मनाया गया कि पूरा इलाका उत्सव के रंग में रंग गया। मकेश्वर वार्ड निवासी एक दंपती के यहां 1 अप्रैल को बेटी का जन्म हुआ। परिवार के लिए यह खुशी इसलिए और भी खास थी क्योंकि ढाई दशक बाद उनके वंश में पहली बार बेटी ने जन्म लिया। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए परिजनों ने अनोखी तैयारी की। अस्पताल से घर तक बना जश्न का माहौल जब मां और नवजात को अस्पताल से घर लाया गया, तो […]