Breaking : धमतरी सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 4 CRPF जवानों की मौत,एक की हालत गंभीर

  धमतरी। शनिवार सुबह धमतरी जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी पांच जवान Central Reserve Police Force (CRPF) की कोबरा बटालियन के थे और रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चार जवानों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक […]