राजधानी में घर में चल रहे धर्मांतरण को रोकने पंहुचा बजरंग दल, कार्यकर्त्ता कर रहे कार्रवाई की मांग

रायपुर। राजधानी रायपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हुआ है। एक घर में चल रहे धर्मांतरण को रोकने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महिला का जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि, महिला काफी समय से बीमार थी और इलाज के बहाने उसे धर्मांतरण में फसाने की साजिश की गई। बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर जमकर हंगामा कर रहे हैं और धर्मांतरण कराने वालो पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ता लगातार जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। धर्मांतरण का मामला सामने आने बाद स्थानीय लोगों […]

धर्मांतरण के शक में गिरफ्तार किए गए दो नन की गिरफ़्तारी का मामला, कोर्ट ने जमानत अर्जी की मंजूर

रायपुर/बिलासपुर। धर्मांतरण और मानव तस्करी के शक में दुर्ग से गिरफ्तार किये गए दो नन से जुडी खबर निकलकर सामने आ रही है। ननों की जमानत अर्जी को हाई कोर्ट ने मंजूर कर दिया है। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जमानत देने का फैसला किया है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में गिरफ्तार ननों के मामले में शुक्रवार को बिलासपुर NIA कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने अपनी दलीलें दर्ज कराईं। NIA कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था। NIA कोर्ट के जज सिराजुद्दीन कुरैशी आज ननों की जमानत पर फैसला सुनाया। बता दें कि मानव तस्करी […]