धर्म बदलने पर SC दर्जा खत्म: सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया 1950 आदेश का प्रावधान

  नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने मंगलवार को एक अहम फैसले में स्पष्ट किया कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने पर व्यक्ति का अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा समाप्त हो जाता है। अदालत ने कहा कि धर्म परिवर्तन के साथ ही SC से जुड़े सभी संवैधानिक लाभ और अधिकार भी खत्म हो जाते हैं। न्यायमूर्ति पी. के. मिश्रा और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि यह प्रावधान पहले से ही संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 में स्पष्ट रूप से निर्धारित है। आदेश के क्लॉज 3 के अनुसार, केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म मानने […]