धूमधाम से मनाया गया सिंधी भाषा दिवस , साहित्यकारों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा 10 अप्रैल को सिंधी भाषा दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं आरती के साथ हुई। प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज के अनुसार, अध्यक्ष महेश दरयानी ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया और सिंधी भाषा दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्य वक्ता विनीता भावनानी एवं नागपुर से आए शिक्षाविद डॉ. विनोद आसुदानी ने सिंधी भाषा के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। ज्ञातव्य है कि 10 अप्रैल को ही सिंधी भाषा को संवैधानिक मान्यता प्राप्त हुई थी। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री […]



