नक्सलवाद के खात्मे की उलटी गिनती: बस्तर में डीजीपी की हाई लेवल मीटिंग, आखिरी प्रहार की रणनीति पर मंथन

  जगदलपुर। बस्तर और छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने की तय समयसीमा नजदीक आते ही सुरक्षा तंत्र पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। 31 मार्च की डेडलाइन को ध्यान में रखते हुए अंतिम और निर्णायक कार्रवाई की रणनीति तैयार की जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुणदेव गौतम दंतेवाड़ा पहुंचकर बस्तर रेंज के सभी जिलों के एसपी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा? सूत्रों के अनुसार बैठक में इन प्रमुख बिंदुओं पर मंथन जारी है— अंदरूनी इलाकों में सक्रिय बचे नक्सलियों को सरेंडर करवाने या टारगेटेड ऑपरेशन चलाने की रणनीति […]