Breaking : नालंदा मंदिर में भगदड़,शीतला अष्टमी पर मातम, 8 श्रद्धालुओं की मौत
० राष्ट्रपति दौरे के बीच मघड़ा मंदिर में अफरा-तफरी,कई घायल; अफवाह बनी हादसे की वजह नालंदा। बिहारशरीफ के मघड़ा स्थित माता शीतला मंदिर में मंगलवार को शीतला अष्टमी के अवसर पर भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चैत माह के अंतिम मंगलवार के कारण सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी दौरान किसी अफवाह के फैलते ही […]



