Big Breaking : नितिन नबीन के हाथों भाजपा की कमान, बने बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी-शाह के सामने हुई ताजपोशी

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नबीन ने निर्विरोध जीत दर्ज करके बीजेपी की कमान संभाल ली है। नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। आज सुबह दिल्ली के कई मंदिरों में माथा टेकने के बाद नितिन नवीन ने बीजेपी मुख्यालय का रुख किया। नितिन नवीन ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नई दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा है। नितिन नवीन की ताजपोशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्र राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी मुख्यालय […]

नितिन नबीन 19 या 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे

  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि नितिन नबीन 19 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। नितिन नबीन के प्रस्तावक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बनेंगे। जानकारी के अनुसार कई राज्यों के अध्यक्ष भी उनके प्रस्तावक और समर्थक के रूप में नाॅमिनेशन फार्म पर हस्ताक्षर करेंगे। नितिन नबीन के चुनाव में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 19 जनवरी को दिल्ली जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है, क्योंकि किसी अन्य नेता के मैदान में उतरने की […]

Breaking : नितिन नबीन बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी को जीत दिलाने वाले नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए है, इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है. यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इस संबंध में पार्टी की ओर से औपचारिक संगठनात्मक आदेश जारी किया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा की गई है. […]