नीतीश ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति,दो दशक मुख्यमंत्री रहने के बाद अब बनेंगे राज्यसभा मेंबर

लव कुमार मिश्र पटना। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रिकॉर्ड 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद, नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्यता के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। नीतीश के राज्यसभा नामांकन के वक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन उस समय मौजूद थे । नीतीश ने बिहार विधानसभा के सचिव, जो कि रिटर्निंग ऑफिसर हैं, के समक्ष आज अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नितिन नबीन भी उम्मीदवार हैं। एक भावुक विदाई संदेश में नीतीश कुमार ने नई सरकार को पूरा समर्थन देने का वादा किया और आश्वासन दिया कि वह नई मंत्रिपरिषद का मार्गदर्शन करते रहेंगे। […]