नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह को पीएम मोदी की बधाई, रिश्तों को मजबूत करने पर जोर

  नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश जारी करते हुए कहा कि बालेंद्र शाह की नियुक्ति नेपाल की जनता के उनके नेतृत्व में विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देश आपसी सहयोग और साझेदारी को और मजबूत करेंगे। बताया जा रहा है कि बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। यह घटनाक्रम के पी शर्मा ओली के नेतृत्व […]