Accident : नेशनल हाईवे-31 पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, छह घायल,मची चीख-पुकार
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना झंडापुर थाना क्षेत्र में रेलवे ढाला के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग-31 पर हुई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के अनुसार, खगड़िया से आ रही एक निजी बस और दो छोटी गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों छोटी गाड़ियां नवगछिया से नारायणपुर की ओर जा रही थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से […]



