पत्रकारों के स्वास्थ्य पर जोर: “सेहत से समृद्धि” कार्यक्रम में संतुलित जीवनशैली का संदेश, सम्मानित भी हुए वरिष्ठ
रायपुर। रायपुर के होटल आदित्य में हेरिटेज इंडिया मारुति फाउंडेशन द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य और कल्याण को समर्पित “सेहत से समृद्धि” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य व्यस्त और तनावपूर्ण पत्रकारिता जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता असीम सहगल ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज की सच्चाई को सामने लाते हैं, लेकिन अक्सर अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने नियमित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और छोटे-छोटे बदलावों के माध्यम से बेहतर जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। आयोजक मेघा तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों को मानसिक और शारीरिक रूप […]



