‘परीक्षा पे चर्चा 2026‘: परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाने की राष्ट्रीय पहल,6 फरवरी को सुबह 10 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

  रायपुर।विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण को प्रोत्साहित करते हुए परीक्षा के तनाव को कम करने और परीक्षा के अनुभव को एक उत्सव के रूप में साझा करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत 9 वर्षों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों के साथ संवाद का एक सशक्त और प्रेरणादायी माध्यम बन चुका है। ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का मुख्य कार्यक्रम 6 फरवरी 2026, गुरूवार को प्रातः 10 बजे से होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों से सीधे संवाद कर परीक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान […]