परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले बंद होगा गेट, CGPSC ने जारी किए सख्त निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आगामी परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयोग के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी की मैनुअल जांच के साथ-साथ मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा तथा पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा की जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके […]



