पर्यावरण दिवस पर प्रत्युषा फाउंडेशन ने किया चिकित्सा शिविर का आयोजन
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्युषा फाउंडेशन ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर अर्पणम् का किया आयोजन शंकर नगर विद्या मंदिर स्कूल वार्ड क्रमांक 30 रायपुर में किया। अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि संस्था द्वारा शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का स्वस्थ परीक्षण कर दवाइयां भी वितरित की गई ट्रू डायग्नोस्टिक्स के द्वारा बी पी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच की गई उक्त कार्यक्रम में 200/अधिक महिला पुरुष बच्चे स्वस्थ शिविर में लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश मंत्री /अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ शासन विशेष अतिथि अमरजीत सिंह छाबड़ा अध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग छत्तीसगढ़ शासन अतिथि राजेश गुप्ता पार्षद शंकर […]



