पश्चिम एशिया में दो हफ्ते का युद्ध विराम, ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर का किया एलान, होर्मुज को लेकर होगी बातचीत

इंटरनेशनल न्यूज़। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद दिखती नजर आ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि ईरान पर होने वाले संभावित हमले और बमबारी को फिलहाल दो हफ्तों के लिए रोक दिया गया है। ट्रंप ने बताया कि यह एक ‘दोनों तरफ से लागू होने वाला सीजफायर’ होगा, यानी इस दौरान न अमेरिका हमला करेगा और न ही ईरान कोई आक्रामक कदम उठाएगा। हालांकि इस समझौते के लिए एक बड़ी शर्त रखी गई है, ईरान को तुरंत, पूरी तरह और सुरक्षित तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना होगा। ईरान की तरफ से 10 बिंदुओं का मिला प्रस्ताव राष्ट्रपति ट्रंप के […]