पश्चिम एशिया संकट के बीच LPG आपूर्ति सामान्य, सरकार ने PNG कनेक्शन बढ़ाने के दिए निर्देश

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अंतर-मंत्रालयी प्रेसवार्ता में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण एलपीजी आपूर्ति पर कुछ असर पड़ा है, लेकिन बड़ी संख्या में कार्गो रास्ते में हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में एलपीजी की डिलिवरी सामान्य रूप से जारी है और किसी भी तरह की कमी की सूचना नहीं […]