पश्चिम एशिया संकट पर भारत सतर्क: राजनाथ सिंह की अगुवाई में उच्चस्तरीय समिति गठित
नई दिल्ली। ईरान और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष के मद्देनज़र भारत सरकार ने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के लिए एक उच्चस्तरीय इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप (IMG) का गठन किया है। इस समूह की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इस समिति में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत अन्य वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं। समूह का उद्देश्य पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारत के आयात-निर्यात, ऊर्जा आपूर्ति, उर्वरक और महंगाई पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का आकलन करना और समय रहते आवश्यक कदम उठाना है। संसद में इस मुद्दे पर वक्तव्य देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा […]


