पालम अग्निकांड: बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 3 बच्चों सहित 9 की मौत; बचाव के लिए बच्चों को पहली मंजिल से फेंका

  नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। साध नगर स्थित एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग में तीन बच्चों समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना राम चौक बाजार इलाके में हुई, जहां इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में सुबह करीब 6:40 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। धुएं का घना गुबार पूरे भवन में भर गया, जिससे अंदर फंसे लोग बाहर निकलने में असमर्थ हो गए। सूचना मिलते ही दिल्ली […]