पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन 13 मार्च को, देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों को 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का होगा अंतरण

० छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को मिलेंगे 498.83 करोड़ रूपए ० प्रदेश के 2.92 लाख वन पट्टाधारी और 37,400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों किया जा रहा है लाभान्वित ० पीएम नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी से किसानों के खाते में राशि अंतरित करेंगे रायपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त की राशि 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये का अंतरण करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम से छत्तीसगढ राज्य के 24 लाख 71 हजार 498 किसानों के खाते में 498.83 करोड़ रूपए की राशि भेजी जाएगी। […]