“पीएम भी बोलने से पहले नोटिस देते हैं, सदन किसी एक व्यक्ति का नहीं” — ओम बिरला

  नई दिल्ली। लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के एक दिन बाद Om Birla ने सदन में वापसी करते हुए निष्पक्षता को लेकर उठे सवालों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संसद में सभी सदस्यों को नियमों का पालन करना होगा और सदन किसी एक व्यक्ति का नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों की चर्चा के दौरान वह भी अपनी बात रखेंगे और विपक्ष के नेता को भी नियमों के अनुसार ही बोलना होगा। उनके मुताबिक संसद में सभी के लिए नियम समान हैं और किसी को भी नियमों से ऊपर नहीं माना जा सकता। स्पीकर ने कहा कि सदन […]